अक्षय तृतीया पर ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर में भव्य उत्सव, भजन संध्या ने बांधा समां

Ranchi : कांके के बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर में इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मंदिर का स्थापना दिवस पारंपरिक भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे

अक्षय तृतीया पर ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर में भव्य उत्सव, भजन संध्या ने बांधा समां
Advertisement

Ranchi : कांके के बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर में इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मंदिर का स्थापना दिवस पारंपरिक भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Also Read : बीएयू की खेल टीम अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए अयोध्या रवाना, चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। विधिवत दैनिक पूजा-अर्चना के पश्चात खीर का भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। संध्या समय भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भक्तिगीतों की मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

गौरतलब है कि इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1665 ई. में लक्ष्मी नारायण तिवारी द्वारा अक्षय तृतीया के दिन की गई थी। तभी से यह परंपरा है कि हर वर्ष अक्षय तृतीया को मंदिर स्थापना दिवस के रूप में भव्यता के साथ मनाया जाता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष सुधांशु नारायण तिवारी, सचिव मनोज नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष गोपाल नारायण तिवारी, गोविंद नारायण तिवारी, रवि भूषण तिवारी, मुखिया सोमा उरांव सहित समस्त सदस्यों ने तन-मन-धन से आयोजन को सफल बनाया।

श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.