झारखंड मौसम पर बड़ा अपडेट: आज से 12 जिलों में शीतलहर का असर, जानें रांची का हाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : झारखंड में ठंड ने एक बार फिर अपना असर तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के

पश्चिमी विक्षोभ का असर: झारखंड के 10 जिलों में शीतलहर, कांके सबसे ठंडा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड में ठंड ने एक बार फिर अपना असर तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, कुहासा छंटने के बाद उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का पूरा रुख झारखंड की ओर हो गया है, जिससे शीतलहर की स्थिति बन रही है।

शीतलहर के प्रभाव से प्रभावित जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। फिलहाल संताल-कोल्हान क्षेत्र को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड का असर देखने को मिलेगा।

गुमला में सबसे ज्यादा ठंड

बुधवार को गुमला का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बीएयू मौसम केंद्र के अनुसार, कांके का तापमान 4 डिग्री और मैकलुस्कीगंज का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ठंडी हवाओं के कारण राज्य का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री नीचे चल रहा है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा।

कुहासे से जनजीवन प्रभावित, उड़ानें रद्द

मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर के कई इलाकों में बुधवार को भी घना कुहासा छाया रहा। सुबह के समय

  • रांची में दृश्यता: 500 मीटर

  • देवघर में दृश्यता: 400 मीटर

  • जमशेदपुर में दृश्यता: 500 मीटर

कुहासे के कारण रांची एयरपोर्ट से सात उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि तीन उड़ानें देरी से पहुंचीं। पुणे-रांची, बेंगलुरु-रांची और हैदराबाद-रांची उड़ानें करीब दो घंटे देरी से आईं। सुबह 11 बजे धूप निकलने के बाद कुहासा छंटा और उड़ान संचालन सामान्य हुआ।

जिलों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • गुमला: 3.9

  • मेदिनीनगर: 6.1

  • खूंटी: 6.8

  • लोहरदगा: 7.2

  • हजारीबाग: 7.2

  • कोडरमा: 7.7

  • बोकारो: 8.2

  • रांची: 8.5

  • सिमडेगा: 9.2

  • लातेहार: 9.3

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.