Bihar Transfer: 3 IAS और 27 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now बिहार सरकार ने शनिवार को 3 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी, जबकि 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया। गृह विभाग ने नई पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की। Patna : बिहार सरकार ने शनिवार

18 आईपीएस का तबादला
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • बिहार सरकार ने शनिवार को 3 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी, जबकि 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया। गृह विभाग ने नई पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की।

Patna : बिहार सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 3 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार को निदेशक, अंकेक्षण एवं वित्त बनाया गया है। पूर्णिया के उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार को आयुक्त बीबी रामजी बनाया गया है।

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका अनन्या सिंह को बीबी रामजी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव अभय झा को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का निदेशक बनाया गया है।

44 अफसरों को भी मिली नई पोस्टिंग

तीन IAS अधिकारियों के अलावा पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 44 अफसरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर के दौरान जगदीशपुर के अनुमंडलीय पदाधिकारी रहे संजीत कुमार का नाम भी शामिल है।

संजीत कुमार को सुपौल सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। भरत तिवारी के परिवार की मांग पर उन्हें जगदीशपुर एसडीओ के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से वह मुख्यालय में नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।

27 पुलिस अधिकारियों का तबादला

बिहार में 27 पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। एएसपी सोनू कुमार राय को उच्चतर प्रभार देते हुए पटना का एसपी प्रशासन बनाया गया है।

उमेश्वर चौधरी को फुलवारीशरीफ और प्रेमचंद सिंह को छपरा सदर का एसडीपीओ-2 बनाया गया है।

इन अधिकारियों को मिली SDPO की जिम्मेदारी

विभागीय जानकारी के अनुसार, पोलस्त कुमार को महुआ, सुशील कुमार को आरा सदर, प्रशांत कुमार को बेगूसराय सदर, राजेश कुमार को हथुआ, अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा पूर्णिया, अमरकांत को मंझौल और सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर का नया SDPO बनाया गया है।

राकेश कुमार रंजन को बिहारशरीफ सदर, आनंद मोहन गुप्ता को सिवान सदर, राकेश कुमार भाष्कर को बेतिया सदर और कृपालचंद्र जायसवाल को गोपालगंज सदर का SDPO-2 बनाया गया है।

इसके अलावा पंकज कुमार मिश्रा को अरेराज, निशिकांत भारती को सिमरी बख्तियारपुर, चंद्रभूषण को दाउदनगर, अभिनव कुमार को वजीरगंज, पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज, सत्येंद्र राम को रामनगर, अजय कुमार को मधेपुरा सदर, पवन कुमार को वीरपुर, पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज, पंकज कुमार सिंह को सहरसा सदर और अभय कुमार को खड़गपुर का SDPO बनाया गया है।

गोरख राम को बीसैप-4 डुमरांव और गुलशन कुमार को गया रेल का डीएसपी बनाया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.