भूमिहीन विद्यालयों के लिए सरकार ने बढ़ाया कदम, 20 केंद्रीय विद्यालयों को मिली जमीन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now 147 विद्यालयों की जमीन अतिक्रमण की जद में, भूमिहीन स्कूलों को प्राथमिकता से मिलेगी जमीन Patna : राज्य के भूमिहीन विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

भूमिहीन विद्यालयों के लिए सरकार ने बढ़ाया कदम, 20 केंद्रीय विद्यालयों को मिली जमीन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • 147 विद्यालयों की जमीन अतिक्रमण की जद में, भूमिहीन स्कूलों को प्राथमिकता से मिलेगी जमीन

Patna : राज्य के भूमिहीन विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के 20 केंद्रीय विद्यालयों के लिए पांच-पांच एकड़ भूमि उपलब्ध करायी है। इसके साथ ही विद्यालयों और खेल मैदानों में किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

अतिक्रमण पर भी चलेगा अभियान
विदित हो कि पिछले माह शिक्षा विभाग ने राज्य के भूमिहीन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का आदेश सभी संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया था, जिसमें करीब 147 विद्यालयों की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने राजस्व विभाग से भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया था।

बताया जाता है कि राजस्व विभाग ने राज्य के 20 केंद्रीय विद्यालयों को पांच-पांच एकड़ भूमि उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही भूमिहीन विद्यालयों को भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों के भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विभाग ने शुरू कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.