देश के सबसे प्रदूषित राज्यों की श्रेणी में बिहार सबसे ऊपर

पटना। बिहार देश के सबसे प्रदूषित राज्यों की श्रेणी में पहले पायदान पर पहुंच गया है। राज्य के अधिकतर शहरों ने इस मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को राजधानी पटना समेत, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, कटिहार, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर,

Advertisement

पटना। बिहार देश के सबसे प्रदूषित राज्यों की श्रेणी में पहले पायदान पर पहुंच गया है। राज्य के अधिकतर शहरों ने इस मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को राजधानी पटना समेत, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, कटिहार, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, छपरा और पूर्णिया का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। बिहार का दरभंगा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआई स्तर 476 पाया गया, जबकि दिल्ली का एक्यूआई स्तर 300 रहा।

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक दरभंगा में सुबह छह बजे 476 एक्यूआई स्तर रहा। पटना का एक्यूआई स्तर 440 मापा गया। बेगूसराय में यह 449, छपरा में 424,कटिहार में 420, पूर्णिया में 426, समस्तीपुर में 432,सीवान में 457 और मोतिहारी में 402 रहा। बिहार में आज सबसे कम एक्यूआई किशनगंज जिले के मंगुरहा वन विभाग के गेस्ट हाउस का 167 रहा। एक्यूआई को इसकी रीडिंग के आधार पर छह कैटेगरी में बांटा गया है। 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

देश में एक्यूआई आठ प्रदूषण कारकों (पीएम10, पीएम 2.5, एनओ 2, एसओ 2, सीओ 2, ओ 3, एनएच 3 और पीबी) के आधार पर तय होता है। पिछले 24 घंटे में इन कारकों की मात्रा के आधार पर हवा की गुणवत्ता को परखा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.