भाजपा की राजनीति टिकी है केवल झूठ और दिखावे पर : हेमंत सोरेन

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला उपचुनाव में शुक्रवार को पार्टी प्रत्‍याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि घाटशिला की जनता इस बार झामुमो को भारी बहुमत से जिताकर विकास की निरंतरता बनाए रखेगी। उन्‍होंने

भाजपा की राजनीति टिकी है केवल झूठ और दिखावे पर : मुख्‍यमंत्री
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला उपचुनाव में शुक्रवार को पार्टी प्रत्‍याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि घाटशिला की जनता इस बार झामुमो को भारी बहुमत से जिताकर विकास की निरंतरता बनाए रखेगी।

उन्‍होंने कहा कि रामदास सोरेन की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब जनता तीर-धनुष छाप पर वोट देकर सोमेश सोरेन को विजयी बनाएगी। उन्होंने जनता से अपील किया कि वे झामुमो की सरकार पर भरोसा बनाए रखें, क्योंकि यह सरकार जनहित और विकास की राजनीति पर विश्वास करती है।

सभा के दौरान हेमंत ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा पर जनता को भ्रमित करने और झूठे वादे करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल झूठ और दिखावे पर टिकी है, जबकि झामुमो ने अपने कार्यकाल में राज्य के हर वर्ग किसान, मजदूर, युवा और आदिवासियों के हित में ठोस कार्य किया है।

उन्होंने दावा किया कि इस उपचुनाव में जनता भाजपा की दोहरी नीति और झूठे वादों को समझ चुकी है और अब पूरे दिल से झामुमो के साथ खड़ी है। हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो की सरकार ने राज्य में सम्मान, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की है और यही वजह है कि लोग झामुमो के पक्ष में एकजुट हो रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *