Breaking : भूकंप के तेज झटके, 7.5 और 7 तीव्रता के दाे झटकों से सहमे लाेग

Myanmar : म्यांमार में शुक्रवार को दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के चलते हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चल सका है। भूकंप का असर भारत के म्यांमार से लगने वाले राज्य मणिपुर और मिजोरम के साथ ही अन्य राज्यों

भूकंप के तेज झटके, 7.5 और 7 तीव्रता के दाे झटकों से सहमे लाेग
Advertisement

Myanmar : म्यांमार में शुक्रवार को दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के चलते हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चल सका है। भूकंप का असर भारत के म्यांमार से लगने वाले राज्य मणिपुर और मिजोरम के साथ ही अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए। इस भूकंप का एपीक सेंटर म्यांमार के काफी अंदरुनी इलाके में स्थित था।

भारतीय सिस्मोलॉजी विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार म्यांमार में आज पहला भूकंप का झटका दोपहर 11 बजकर 50 मिनट 52 सेकेंड पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 21.93 उत्तरी अक्षांश तथा 96.07 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

भूकंप का दूसरा झटका थोड़ी ही देर बाद यानी 12 बजकर 2 मिनट 7 सेकेंड पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई। भूकंप का एपीक सेंटर 21.41 उत्तरी अक्षांश तथा 95.43 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था और केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। इन भूकंपों के झटकों से अभी तक नुकसान की कोई खबर नही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *