कोडरमा घाटी में बस और ट्रक की टक्कर, कई यात्रियों को मामूली चोट, घंटों जाम से यात्री परेशान

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी के पास रविवार देर रात एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों

कोडरमा घाटी में बस और ट्रक की टक्कर, कई यात्रियों को मामूली चोट, घंटों जाम से यात्री परेशान
Advertisement

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी के पास रविवार देर रात एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहार के सिवान से टाटा जा रही ‘शिव शक्ति’ नामक यात्री बस मेघातरी के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ट्रक के किनारे से टकरा गई। बस को बचाने के प्रयास में ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा।

हादसे में बस और अन्य वाहनों में सवार लोगों को केवल मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

टक्कर के बाद चारों वाहन सड़क पर ही फंस गए, जिससे कोडरमा घाटी में लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। जाम के कारण लंबी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और यातायात बहाल कराया। इसके बाद रांची–पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.