बस में लगी आग, 12 लोग जिंदा जले, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार डंपर से टकराने के बाद यात्रियों से भरी एक बस में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 14 यात्री जख्मी

Advertisement

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार डंपर से टकराने के बाद यात्रियों से भरी एक बस में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 14 यात्री जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है, साथ ही उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि ”गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”

उन्होंने कहा कि ”मैंने प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ… ॐ शांति।” मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ”घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मैंने कलेक्टर और एसपी (पुलिस अधीक्षक) से बात की और उन्हें राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *