NH-66 पर रफ्तार का कहर, खड़ी लॉरी में जा घुसी कार; 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। NH-66 पर एक कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। केरल: त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क

खड़ी लॉरी में जा घुसी कार
Advertisement
  • त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। NH-66 पर एक कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई।

केरल: त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। NH-66 पर एक कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई।

गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर जा रही थी कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। हादसा कैपमंगलम के पनंबिक्कुन्नु इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि उस स्थान पर सड़क निर्माण का काम भी चल रहा था।

Also Read: धनबाद में भारी वाहनों पर टैक्स बकाया, विभाग ने दिया 10 दिन का समय

टक्कर इतनी जोरदार कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

लॉरी से टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए फायर एंड रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सभी मृतक इंजीनियरिंग के छात्र बताए जा रहे

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, कार में सवार सभी 8 लोग तमिलनाडु के रहने वाले इंजीनियरिंग छात्र थे। घटनास्थल से एक छात्र का कॉलेज पहचान-पत्र भी मिलने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा किस वजह से हुआ और लॉरी सड़क पर किस स्थिति में खड़ी थी, इसकी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.