राहुल दुबे गैंग के अपराधी विकास कुमार का चतरा में एनकाउंटर, पैर में गोली

Chatra : राहुल दुबे गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चतरा पुलिस ने मंगलवार तड़के टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ के दौरान गिरोह के अपराधी विकास कुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास कुमार के

राहुल दुबे गैंग के अपराधी विकास कुमार का चतरा में एनकाउंटर, पैर में गोली

Chatra : राहुल दुबे गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चतरा पुलिस ने मंगलवार तड़के टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ के दौरान गिरोह के अपराधी विकास कुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास कुमार के पैर में गोली लगी है।

घायल अपराधी को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चतरा के एसपी अनिमेष नैथानी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में टंडवा और पिपरवार थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी।

कैसे हुई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़?

एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में कोयलांचल क्षेत्र में एक निजी कार्य एजेंसी के कार्यालय में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना के बाद पुलिस लगातार राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य सीमावर्ती इलाके में छिपे हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू कर दिया। एसपी के अनुसार, खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में विकास कुमार के पैर में लगी गोली

अपराधियों की फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के अपराधी विकास कुमार के पैर में गोली लग गई।

गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

दो दिन पहले सुशी इंफ्रा कार्यालय में हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व राहुल दुबे गिरोह के बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने चंद्रगुप्त कोल परियोजना स्थित सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय में घुसकर करीब 20 राउंड फायरिंग की थी।

इस घटना में ड्यूटी पर तैनात एसआईएस प्राइवेट सेक्युरिटी एजेंसी का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था। अपराधियों ने मौके पर हस्तलिखित पर्चा छोड़कर वारदात की जिम्मेदारी भी ली थी।

इसी घटना के बाद से पुलिस गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चला रही थी। अब इस मुठभेड़ को चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

फरार अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान जारी

घटना के बाद स्थिति का जायजा लेने पुलिस कप्तान जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ दलबल लेकर मौके पर पहुंच रहे हैं।

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मौके से भागे गिरोह के अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.