मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति उत्पन्न न हो।

Also Read : एलटी तार में शॉर्ट सर्किट होने से मचान में लगी आग

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:

राज्य में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को सक्रिय किया जाए और आवश्यकता अनुसार उनकी संख्या बढ़ाई जाए।

सभी जिलों में कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जाए और आवश्यकतानुसार आपातकालीन योजनाएं तैयार की जाएं।

महत्वपूर्ण ठिकानों जैसे डैम, प्लांट, बिजली घर आदि की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

सोशल मीडिया पर गलत संदेशों का आदान-प्रदान करने वालों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

अस्पतालों के रूफटॉप पर मेडिकल साइन बोर्ड लगाए जाएं और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि राज्यवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.