मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा को दी डेयरी विकास की सौगात, दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास
बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के तत्वावधान में सोमवार को बिहारशरीफ डेयरी प्रोजेक्ट परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा जिले में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन (एमटीपीडी) क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट का शिलान्यास किया।





