दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं, बल्कि गांव की जनता की राय से चल रही है सरकार :मुख्यमंत्री

लातेहार। सदर प्रखंड के कुंदरी गांव में बुधवार को आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लातेहार जिले में लगभग 400 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जबकि लाभुकों के बीच

Advertisement

लातेहार। सदर प्रखंड के कुंदरी गांव में बुधवार को आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लातेहार जिले में लगभग 400 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जबकि लाभुकों के बीच बड़ी संख्या में परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।

मौके पर आम लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने आम जनता से चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा कर रहे हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने जनसभाओं में कहा था कि उनकी सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलेगी। उनकी सरकार आम जनता के बीच जाकर योजनाएं बनाएगी और जनता के हिसाब से ही सरकार काम करेगी। आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम इसी का एक उदाहरण है। उ

न्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने पिछले चार वर्षों में राज्य के विकास के लिए कई ऐसे कार्य किए हैं जो दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में एक भी ऐसा बुजुर्ग और विधवा नहीं है, जिन्हें पेंशन से वंचित रखा गया है। बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।झारखंड के गरीब और मेघावी बच्चे आज सरकार की मदद से विदेश में जाकर पढ़ाई पूरी कर रहे हैं और अच्छी नौकरी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम जनता की सुविधा के लिए ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत अब बुजुर्गों को बिना भाड़ा दिए आवागमन करने की सुविधा मिलेगी। किशोरी समृद्धि योजना के तहत प्रत्येक बच्चियों को शिक्षा के लिए राशि मुहैया कराई जा रही है। जरूरतमंदों को अबुआ आवास योजना के तहत आवास दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार थी ,परंतु उसे सरकार ने झारखंड के लोगों के विकास के लिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया, जिससे यहां के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठ सके। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने झारखंड के लाखों करोड़ रुपये अपने पास रखे हैं। यदि सरकार वह पैसे लौटा दे तो झारखंड आज देश का सबसे बेहतर राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भूमि की समस्या सबसे अधिक है ।परंतु उनका यह लक्ष्य है कि आने वाले कुछ वर्षों में झारखंड राज्य से भूमि की समस्या को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवकों को स्थानीय उपक्रमों में 75 प्रतिशत से अधिक रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया गया है।

मौके पर झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्र लेख ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रही है। किसानों को ट्रैक्टर समेत अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध करा कर उन्हें उन्नत खेती की ओर अग्रसर कर रही है। पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे यहां के पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि हो रही है। वही श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि श्रम विभाग के द्वारा राज्य के मजदूरों के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे यहां के मजदूर सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कामगारों के लिए सरकार ने बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराने की भी योजना बना रखी है ।जिसका लाभ भी कई लोग ले रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.