बाघवार अकादमी चान्हों के बच्चों का बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी का भ्रमण

Ranchi : आज दिन शनिवार को चान्हों स्थित बाघवार एकेडमी की ओर से कक्षा – 3 से कक्षा -6 तक के बच्चों को पिकनिक के लिए बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी ले जाया गया। जैविक उद्यान जाने को लेकर बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षक और अन्य

Advertisement

Ranchi : आज दिन शनिवार को चान्हों स्थित बाघवार एकेडमी की ओर से कक्षा – 3 से कक्षा -6 तक के बच्चों को पिकनिक के लिए बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी ले जाया गया। जैविक उद्यान जाने को लेकर बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षक और अन्य कर्मचारीगण भी काफी उत्साहित थे। बच्चों को विद्यालय के बसों में ले जाया गया। यात्रा से पूर्व बच्चों को विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार एवं प्रधानाचार्य अरुण बाघवार ने शुभकामनाए दीं तथा अनुशासन में रहते हुए यात्रा एवं पिकनिक दोनों का भरपूर आनंद लेने की सलाह दी ।

वहां पहुंचकर सभी बच्चे पंक्तिबद्ध होकर एक-एक कर सभी जानवरों को देखा तथा उन जानवरों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी बच्चों को पंक्तिबद्ध बैठाया गया और सभी बच्चों को लंच कराया गया। बच्चों का उत्साह इस बात से समझा जा सकता था कि कोई भी बच्चे वहां से आना नहीं चाह रहे थे। बच्चों की देखभाल के लिए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अजय उरांव , प्राइमरी सेक्शन इंचार्ज हरे कृष्णा सिंह, शिक्षिका -फरहत जहां, संगीता एक्का, जोलेन सोय, पिंकी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी , रानी कुमारी, शिवानी चौधरी , रागी रश्मि , शालिनी टोप्पो ,शिक्षक श्विकाश गुप्ता , मुकेश विश्वकर्मा, सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा , वरूण गुप्ता , अनुज सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी गण मौजूद थे। लौटने से पूर्व सभी बच्चों एवं शिक्षकों का सामूहिक फोटो लिया गया। इस यात्रा को लेकर बच्चों सहित सभी अभिभावकों में काफी उत्साह था। सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से प्रत्येक वर्ष ऐसे सामूहिक भ्रमण आयोजित करने को कहा है। ज्ञात हो कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऐसे शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है जिससे बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस पिकनिक को सफल बनाने में बाघवार अकादमी के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *