Barkatha: प्रखंड क्षेत्र के गोरहर स्थित एसपीए गुरुकुल शिशु विद्या मंदिर स्कूल में हिंदुस्तान पाकिस्तान के युद्ध को लेकर छात्र-छात्राओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया ।वहीं हथेली में बैनर पोस्टर लेकर बच्चों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद,हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाकर भारतीय सेना के पराक्रम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गये।इस दौरान वीर शहीदों को नमन किया गया।वहीं विदयालय निदेशक कार्तिक करण देव ने कहा कि पाकिस्तानी सेना का मुंह तोड़ जवाब हमारी हिंदुस्तान की सेना दे रही है, भारतीय सैनिकों पर हम सबको गर्व महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कहा गया था कि आतंकवादियों की सोच से अधिक उनकी सजा दी गई दिया जाएगा जो उन्होंने कर दिखाया। इसके लिए यहां के तमाम पक्ष और विपक्ष के नेता धन्यवाद के पात्र हैं।
Also Read : मुखिया प्रतिनिधि ने 221 विद्यार्थियों के बीच किया स्कूली बैग का वितरण
जिन्होंने इस कठिन समय में भारत माता की भूमि की रक्षा के लिए सभी एकजुटता का परिचय दिए हैं। वहीं प्राचार्य पूजा सिंह ने कहा पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में धर्म पूछ कर निहत्थे भारतीयों पर बंदूक चलाकर हत्या करना काफी वीभत्स और निंदनीय घटना है। वहीं भारत के वीर सैनिक अपनी सूझबूझ से पाकिस्तान को दिन में तारे दिख रहे हैं। मौके पर शिक्षक शालू कुमारी, तालेश्वर पांडेय, रितिक कुमार, रूबी कुमारी, गोलेश्वर कुमार,नाजरीन खातून, शराफत अंसारी, अमन कुमार, अंजली कुमारी, शमा परवीन,बेबी कुमारी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।



