स्कूल से लौटे बच्चों को मिली मां की लाश, खैरबना में सनसनी

Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai : जिले के ग्राम खैरबना में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 30 वर्षीय महिला मोहिनी साहू की लाश उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मिली। यह दिल दहला देने वाली घटना तब सामने आई जब महिला के मासूम बच्चे स्कूल से

Advertisement

Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai : जिले के ग्राम खैरबना में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 30 वर्षीय महिला मोहिनी साहू की लाश उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मिली। यह दिल दहला देने वाली घटना तब सामने आई जब महिला के मासूम बच्चे स्कूल से लौटे और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद मां द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद ली।

Also Read : एयर इंडिया की आपात लैंडिंग, बीमार यात्री को मिली समय पर मदद

दरवाजा खुलते ही जो दृश्य सामने आया, उसने सबको स्तब्ध कर दिया। मोहिनी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गर्दन और सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोहिनी साहू के पति कीर्तन साहू की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके पद्मावतीपुर से लौटकर खैरबना आई थी। घटना के समय मोहिनी के दोनों बच्चे स्कूल में थे और घर में वह अकेली थी।

सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम, थाना प्रभारी अनिल शर्मा सहित बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारण और आरोपी की पहचान के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें पारिवारिक, सामाजिक और व्यक्तिगत संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने गांव में शोक और दहशत का माहौल बना दिया है। लोग स्तब्ध हैं कि मोहिनी जैसी शांत और सरल महिला को इस तरह बेरहमी से क्यों मारा गया। बच्चों की आंखों में अपनी मां को इस हाल में देखकर डर और दर्द साफ देखा जा सकता है।

पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने लाकर दोषियों को कानून के हवाले किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *