Chunav देखकर धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं कर रहे CM हेमंत सोरेन : शिवराज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं Cabinet Minister शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव अब नजदीक है और जिस गठबंधन की सरकार ने पांच साल में कुछ

Chunav देखकर धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं कर रहे CM हेमंत सोरेन : शिवराज
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं Cabinet Minister शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव अब नजदीक है और जिस गठबंधन की सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया, अब चुनाव आते ही वह धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं करते चले जा रहे हैं। हमने पूछा झारखंड की जनता को मिला क्या?

शिवराज रविवार काे प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि सैकड़ों वादे जो पूरे नहीं किए गए। पांच साल कोई नौकरी नहीं दी। पेपर लीक जैसी लगातार घटनाएं होती रही लेकिन अब चुनाव आ गए हैं, इसीलिए धड़ाधड़ घोषणाएं हो रही हैं। भर्तियां, सिपाही की भर्ती लेकिन ये भी नहीं देखा कि किस मौसम में भर्ती कर रहे हैं। उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं हो पाएगी। ये भर्ती कोई नौजवानों को रोजगार देने के लिए नहीं है, बल्कि वोट के लिए भर्ती का नाटक है। फिजिकल टेस्ट भी पूरा नहीं हो पाएगा और इसलिए ऐसे मौसम में जो जानलेवा साबित हुआ 10-10 किलोमीटर दौडा रहे हैं।

शिवराज ने कहा कि अव्यवस्थाओं का आलम ये था कि ना पीने का पानी, न छांव का इंतजाम, बीमार हो तो ना इलाज की व्यवस्था और इसी में 16 नौजवानों की जिंदगियां चली गई। उन्हाेंने कहा कि ये हादसा नहीं, हत्या है। ये ऐसा अपराध है जिसके लिए जनता माफ नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री और गठबंधन के दांव नहीं चलने वाले। लोग भयानक भ्रष्टाचार भूले नहीं है। आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है लेकिन भाजपा भी भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, माता-बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, बदल रही डेमोग्राफी इन सब मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में जनता के बीच में जाएगी।

शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 15 तारीख को झारखंड आ रहे हैं। झारखंड बनाया अटल ने, भाजपा ने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयत्न कर रही है। वे वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ 01 लाख 13 हजार 195 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त भी उनके खाते में डालेंगे। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों के गरीबों के खाते में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के राशि डाली जाएगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.