INDIA गठबंधन की रैली में कांग्रेस व राजद कार्यकर्ता आपस में भिड़े

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi: INDIA गठबंधन की ओर से रांची में आयोजित न्याय उलगुलान महारैली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) व कांग्रेस (CONGRESS) के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गयी। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गये। बताया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi: INDIA गठबंधन की ओर से रांची में आयोजित न्याय उलगुलान महारैली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) व कांग्रेस (CONGRESS) के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गयी। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गये।

बताया जा रहा है कि जब गठबंधन के नेता लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) व कांग्रेस (CONGRESS) के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गयी। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सी, डंडा आदि लेकर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कुछ लोग चोटिल हो गये थे। इससे रैली में अफरा-तफरी मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े।

खबरों के मुताबिक, राजद (RJD) के कार्यकर्ताओं की चतरा से INDIA गठबंधन में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से भिड़ंत हुई है। इस भिड़ंत में केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी का सिर फट गया। उन्होंने कहा कि रैली में 10-15 बाहरी लोग आये थे। उन्हींं लोगों ने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। जानबूझकर हमला किया गया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय मंच पर INDIA ब्लॉक के बड़े नेता मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.