रामगढ़ में बीच सड़क पर मिला गाय का सिर, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की हो रही साजिश

रामगढ़। रामगढ़ शहर में एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। शनिवार की सुबह शहर के चट्टी बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर के समीप बीच सड़क पर गाय का सिर मिलने के बाद तनावपूर्ण माहौल की स्थिति बन गई है। हालांकि

Advertisement

रामगढ़। रामगढ़ शहर में एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। शनिवार की सुबह शहर के चट्टी बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर के समीप बीच सड़क पर गाय का सिर मिलने के बाद तनावपूर्ण माहौल की स्थिति बन गई है। हालांकि रामगढ़ पुलिस प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना में हुई मौत का मामला बता रही है। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गाय के सिर को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि यह गौ मांस तस्करी का मामला है या दुर्घटना का।

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के अंदर ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की साजिश रचने की बात स्पष्ट हो रही है। लोक आस्था के महापर्व छठ के दिन शहर के गोलपार के पूरनी मंडप के निकट छठ घाट जाने वाले रास्ते पर गंदगी फेंक कर तनाव फैलाने का काम किया गया था। श सत्यनारायण मंदिर से कुछ दूरी पर एक गाय के सिर मिलने के बाद लोगों में आक्रोश दिखने लगा है। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि शहर में बार-बार ऐसी घटनाएं घट रही है। इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की संभावना बढ़ती जा रही है। ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनमोल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि त्यौहार के समय लगातार ऐसी घटनाएं घट रही है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना घटे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *