अपराधियों ने दो कोयला लदे हाइवा डंपर में लगायी आग

चतरा। पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित बिलारी गांव के समीप मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो कोयला लदे हाइवा डंपर को आग के हवाले कर दिया। दोनों हाइवा डंपर पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। बताया जाता है कि बाइक से आये अपराधियों ने घटना

Advertisement

चतरा। पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित बिलारी गांव के समीप मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो कोयला लदे हाइवा डंपर को आग के हवाले कर दिया। दोनों हाइवा डंपर पूरी तरह से जलकर राख हो गयी।

बताया जाता है कि बाइक से आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मां अंबे कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी का दोनों हाइवा आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लेकर सीएचपी,सीपीपी सायलो साइडिंग पिपरवार जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने हाइवा डंपर में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग बुझाया। आशंका जतायी जा रही है कि यह घटना लेवी के लिए किया गया है। एसपी राकेश रंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.