चाईबासा में परेड के दौरान CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 197 बटालियन से एक दुखद समाचार सामने आया है। मंगलवार सुबह नियमित परेड के दौरान एक CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृत जवान की पहचान गोपालजी सिंह

चाईबासा में परेड के दौरान CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत
Advertisement

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 197 बटालियन से एक दुखद समाचार सामने आया है। मंगलवार सुबह नियमित परेड के दौरान एक CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृत जवान की पहचान गोपालजी सिंह (46 वर्ष) के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा स्थित 197 बटालियन कैंप में मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह जवानों की परेड चल रही थी। इसी दौरान परेड करते हुए जवान गोपालजी सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे मैदान में ही गिर पड़े। साथ मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत उन्हें संभाला और आनन-फानन में सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जवान की जांच की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए हृदय गति रुकना मौत का कारण बताया।

बताया जा रहा है कि गोपालजी सिंह हाल ही में छुट्टी से लौटे थे। वे अपने बेटे को दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर ज्वॉइन करवाने के बाद दो दिन पहले ही चाईबासा पहुंचे थे। बेटे की नियुक्ति को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक घटी इस घटना से पूरे परिवार और बटालियन में शोक की लहर फैल गई।

सीआरपीएफ कैंप में जवानों ने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने बताया कि जवान के पार्थिव शरीर को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उनके पैतृक गांव भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह घटना ड्यूटी के दौरान जवानों के स्वास्थ्य और कार्य-तनाव को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *