बारिश में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, नालंदा-जहानाबाद में एक दिन में 5 लोग बने शिकार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Nalanda : बारिश का मौसम शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाओं में तेजी आने लगी है। बिहार के नालंदा और जहानाबाद जिलों में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को सांप ने काट लिया।

बारिश में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, नालंदा-जहानाबाद में एक दिन में 5 लोग बने शिकार
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Nalanda : बारिश का मौसम शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाओं में तेजी आने लगी है। बिहार के नालंदा और जहानाबाद जिलों में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को सांप ने काट लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य है और उनका उपचार जारी है।

अलग-अलग स्थानों पर हुईं सर्पदंश की घटनाएं

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के महुआबीघा गांव निवासी मुन्ना कुमार को घर में सोते समय सांप ने काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं, नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के नागपुर गांव की शिल्पी देवी को घर के पास खड़े रहने के दौरान सांप ने डस लिया। इसी प्रखंड के पचवारा गांव निवासी रंजीत कुमार खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हो गए।

इसके अलावा, नूरसराय थाना क्षेत्र के नोनियाबीघा गांव के 18 वर्षीय शनि कुमार को घर के बाहर निकलते समय सांप ने काट लिया। वहीं, बिहारशरीफ के पटेल नगर निवासी अनिमा कुमारी भी सर्पदंश की चपेट में आ गईं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचें

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि बारिश के मौसम में हर वर्ष सर्पदंश के मामलों में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम (ASV) इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। साथ ही खेतों में काम करते समय जूते पहनें, रात में टॉर्च का उपयोग करें और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि सर्पदंश की घटनाओं से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.