DAV पब्लिक स्कूल, पतरातू को मिला आधुनिक PA सिस्टम

Ranchi : शिक्षा एवं सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीवीयूएन लिमिटेड ने स्वर्णरेखा महिला समिति के सहयोग से DAV पब्लिक स्कूल, पतरातू को एक अत्याधुनिक पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम प्रदान किया। यह कार्य रीता सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

DAV पब्लिक स्कूल, पतरातू को मिला आधुनिक PA सिस्टम
Advertisement

Ranchi : शिक्षा एवं सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीवीयूएन लिमिटेड ने स्वर्णरेखा महिला समिति के सहयोग से DAV पब्लिक स्कूल, पतरातू को एक अत्याधुनिक पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम प्रदान किया। यह कार्य रीता सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना एवं दैनिक प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य आयोजनों के संचालन को अधिक व्यवस्थित व प्रभावशाली बनाना है।

DAV पब्लिक स्कूल, पतरातू को मिला आधुनिक PA सिस्टम
DAV पब्लिक स्कूल, पतरातू को मिला आधुनिक PA सिस्टम

नया PA सिस्टम विद्यालय परिसर में बेहतर संप्रेषण व्यवस्था सुनिश्चित करेगा, जिससे छात्रों और शिक्षकों के बीच संवाद की गुणवत्ता में सुधार होगा और एक अनुशासित शैक्षिक वातावरण का निर्माण होगा। पीवीयूएन लिमिटेड और स्वर्णरेखा महिला समिति का यह संयुक्त प्रयास न केवल वर्तमान छात्रों को लाभान्वित करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और स्थायी प्रभाव छोड़ने वाला सिद्ध होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *