दो दिनों की गुमशुदा महिला का अपने ही घर के कुंआ से मिला शव

Hazaribagh। रक्षाबंधन भाई- बहनों के पवित्र रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने का त्यौहार है। लेकिन इस रक्षाबंधन दो भाइयों के कलाई पर एक बहन राखी नहीं बांध सकेगी। पिछले दिनों हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के कोय ग्राम निवासी अवध कुमार राणा की पत्नी सुमन

दो दिनों की गुमशुदा महिला का अपने ही घर के कुंआ से मिला शव
Advertisement

Hazaribagh। रक्षाबंधन भाई- बहनों के पवित्र रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने का त्यौहार है। लेकिन इस रक्षाबंधन दो भाइयों के कलाई पर एक बहन राखी नहीं बांध सकेगी। पिछले दिनों हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के कोय ग्राम निवासी अवध कुमार राणा की पत्नी सुमन शर्मा दो दिनों तक रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद उनके ही घर के कुंआ से शव बरामद हुआ। मृतिका महिला के पति ने इसे लेकर दारू थाना में आवेदन भी दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि मैं अपने दो बच्चों के साथ उसे स्कूल पहुंचाने गया था वापस जब घर आया तो मेरी पत्नी घर पर नहीं थी।

दो दिनों की गुमशुदा महिला का अपने ही घर के कुंआ से मिला शव
दो दिनों की गुमशुदा महिला का अपने ही घर के कुंआ से मिला शव

 

मैंने गांव, आसपास, परिवार- रिश्तेदार में काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला और दो दिनों बाद अपने ही घर के कुंआ से गुमशुदा महिला का शव बरामद हुआ। इधर मृतिका की माता धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम बिलबेरा बस्ती निवासी उनकी माता सरिता देवी ने भी संबंधित थाना को आवेदन दिया है और घटना की जांच की मांग की है। इस मौत के रहस्य को लोग समझ नहीं पा रहें हैं। आसपास के लोगों में इस मौत को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं हैं। मृतिका के दो भाई है और इस रक्षाबंधन उनके लिए बेहद मायूसी का समय है ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.