WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
Ranchi : राजधानी के बड़ा तालाब से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में खलबली मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। शव को शव परीक्षण के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। घटनास्थल से कोई सुराग बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या का है या कोई अन्य घटना।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

