पानी भरे गड्ढे में मिला छोटे भाई का शव, बड़ा भाई घायल मिला रेलवे गुमटी के समीप

बेगूसराय। बेगूसराय में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी यहां दो दिन से गायब एक युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। घटना बेगूसराय रेलवे मालगोदाम के सामने लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र स्थित गड्ढे की है।

Advertisement

बेगूसराय। बेगूसराय में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी यहां दो दिन से गायब एक युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। घटना बेगूसराय रेलवे मालगोदाम के सामने लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र स्थित गड्ढे की है।

मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 बाघा निवासी फेकन महतो के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है। घटना का सबसे सनसनीखेज पहलू यह है कि गोविंद का शव जहां पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। वहीं, उसके बड़े भाई गौतम कुमार को गंभीर हालत में लोहिया नगर गुमटी के समीप से बरामद किया गया है।

घटना के संबंध में मृतक के पिता फेकन महतो ने बताया कि गोविंद पावर हाउस चौक पर पान की दुकान चलाता है। 27 नवम्बर की रात पड़ोस में एक लड़की के शादी की हल्दी रस्म चल रही थी। इसी दौरान तीन युवक गोविंद को बुलाकर ले गए। काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटने पर उन्होंने खोजबीन किया तो कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लोहिया नगर सहायक थाना को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही लोहिया नगर थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम ने भी खोजबीन शुरू किया। इसी दौरान मिले इनपुट के आधार पर दो युवक को हिरासत में लिया गया। माल गोदाम के सामने वाले गड्ढे के समीप से चाकू और कुछ कपड़ा बरामद किया गया तथा हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के आधार पर पानी में खोजबीन शुरू की गई।

बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी पानी भरे गड्ढे में तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह जब कुछ लोग गड्ढे की ओर गए तो पानी में उपलाता गोविंदा का शव देखा। इसी बीच फेकन महतो को सूचना मिली कि उनके बड़े पुत्र के साथ भी मारपीट कर लोहिया नगर गुमटी के समीप फेंक दिया गया है। बड़े पुत्र को उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

फिलहाल लोहिया नगर सहायक थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की गहन छानबीन चल रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर किस परिस्थिति में और क्यों गोविंदा का शव पानी भरे गड्ढे से मिला। जबकि उसके बड़े भाई को घायल हालत में बरामद किया गया है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *