गैड़ा गांव के प्रवासी मजदूर की पुणे में मौत, गांव में छाया मातम

Barkatha : बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गैड़ा गांव के एक प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र के पुणे में आकस्मिक मौत हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुरेन्द्र यादव, पिता सुखदेव यादव के रूप में हुई है। सुरेन्द्र

गैड़ा गांव के प्रवासी मजदूर की पुणे में मौत, गांव में छाया मातम
Advertisement

Barkatha : बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गैड़ा गांव के एक प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र के पुणे में आकस्मिक मौत हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुरेन्द्र यादव, पिता सुखदेव यादव के रूप में हुई है। सुरेन्द्र परिवार के भरण-पोषण के लिए पुणे के बारामती क्षेत्र में पोकलेन मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे थे।

Also Read : बरकट्ठा में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व ही वे रोजगार की तलाश में अपने गांव से महाराष्ट्र गए थे। रविवार रात्रि लगभग 8:00 बजे उनके अचानक निधन की सूचना उनके परिजनों को मिली। इस हृदयविदारक खबर से पूरा गांव शोकाकुल हो गया। सुरेन्द्र अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मृत्यु ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

शव को पैतृक गांव लाने के लिए उनके साथ काम करने वाले मजदूरों व गांव के लोगों ने आर्थिक सहयोग किया। विमान से शव को लाकर गैड़ा गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सहयोग देने वालों में मृतक के बड़े भाई रामू यादव, इंद्रदेव साव, अमित साव, संतोष साव, वासुदेव साव, अशोक यादव, नीतीश पांडेय समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि सुरेन्द्र मेहनती और ईमानदार व्यक्ति थे। वे रोजी-रोटी के लिए अपने परिवार से दूर रहकर काम करते थे। उनकी अचानक मौत से गांव में गमगीन माहौल है। स्थानीय लोग उनके परिवार को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रवासी मजदूरों की लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि ऐसे मामलों में प्रवासी परिवारों को राहत पहुंचाई जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *