- समीर अंसारी की तलाश जारी, चार लोगों से पूछताछ; कथित फर्जी पासपोर्ट भी मिला
Ranchi : कांके थाना क्षेत्र के सुहाना सिटी में दिल्ली पुलिस ने कांके पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो महिंद्रा थार और चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। कार्रवाई दिल्ली में वाहन चोरी के मामलों की जांच के सिलसिले में की गई। मामले में संदिग्ध समीर अंसारी फरार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद वाहनों पर कथित तौर पर दिल्ली के फर्जी पंजीकरण नंबर लगे थे। मौके से एक कथित फर्जी पासपोर्ट भी मिला है, जिस पर समीर की तस्वीर और किसी अन्य व्यक्ति का नाम होने की बात कही गई है। इन तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
कार्रवाई के दौरान समीर के परिजनों समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। फिलहाल, उनकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली और रांची पुलिस बरामद वाहनों के स्रोत, कथित चोरी के नेटवर्क और फरार संदिग्ध की तलाश में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




