पारा टीचरों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी

सरकार और झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बीच हुई वार्ता Ranchi : आज सरकार और झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ता हुई । वार्ता में सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम, सुदिप्य कुमार सोनू,

पारा टीचरों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी
Advertisement

सरकार और झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बीच हुई वार्ता

Ranchi : आज सरकार और झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ता हुई । वार्ता में सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम, सुदिप्य कुमार सोनू, राजेश कच्छप, अमित यादव, विभाग के तरफ से शिक्षा सचिव उमाशंकर, परियोजना निदेशक आदित्य कुमार रंजन, ओमप्रकाश मिश्रा, ममता, प्रशासिक पदाधिकारी तिग्गा जैक के तरफ से श्री तिग्गा शामिल हुए। वार्ता का मुख्य बिंदु था EPF। EPF सहमति बनी इसके अनुसार सरकार सहायक अध्यापक की हिस्सेदारी और विभाग के हिस्सेदारी वहन करेगा। यह सहायक अध्यापकों का चिर परिचित मांग था।

इसके बाद अनुकंपा के नियम में बदलाव पर सहमति बनी। नए नियम के अनुसार योग्यता के आधार पर आश्रितों को नौकरी मिलेगी। अभी तक शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापकों को चार प्रतिशत हर वर्ष मानदेय की वृद्धि नहीं हो रही थी अगले कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी मिल जाएगी। चार प्रतिशत मानदेय वृद्धि के लिए सहायक अध्यापकों को प्राधिकार कमिटी के कई पदाधिकारी से सेवा संपुष्टि कराना पड़ता था जिसमें बहुत परेशानी होती थी लेकिन अब इससे छुटकारा मिल गई। वार्ता में सहायक अध्यापक के तरफ से विनोद तिवारी, विनोद बिहारी महतो, संजय दुबे, ऋषिकेश पाठक, प्रदुमन कुमार सिंह, निरंजन डे, बेलाल अहमद , विकास कुमार, शेख सिद्दीकी, भागवत तिवारी, नरोत्तम सिंह मुंडा, बैद्यनाथ महतो, सुशील पांडे शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.