वेनेजुएला में भूकंप से तबाही जारी, मृतकों की संख्या 1,719 पहुंची, हजारों अब भी लापता

काराकास। दक्षिण अमेरिका के उत्तरी छोर पर स्थित वेनेजुएला में पांच दिन पहले आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। इस भीषण आपदा में अब तक 1,719 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,034 लोग घायल हुए हैं।

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही जारी, मृतकों की संख्या 1,719 पहुंची, हजारों अब भी लापता
Advertisement

काराकास। दक्षिण अमेरिका के उत्तरी छोर पर स्थित वेनेजुएला में पांच दिन पहले आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। इस भीषण आपदा में अब तक 1,719 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,034 लोग घायल हुए हैं। हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लगातार आ रहे आफ्टरशॉक और क्षतिग्रस्त इमारतों के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों ने व्यापक तबाही मचाई। इनके झटके पड़ोसी देश कोलंबिया तक महसूस किए गए। इसे पिछले एक सदी में वेनेजुएला का सबसे विनाशकारी भूकंप माना जा रहा है।

22 हजार से अधिक लोग प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा से कम से कम 22,619 लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 855 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें 189 पूरी तरह ढह गईं। भूकंप के बाद से 609 आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से एक झटका सोमवार सुबह भी महसूस किया गया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मॉडल के अनुसार मृतकों की संख्या 10,000 या उससे अधिक पहुंचने की आशंका भी जताई गई है।

अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंची

राहत कार्यों में मदद के लिए कई देशों की आपदा राहत टीमें वेनेजुएला पहुंच चुकी हैं। सबसे अधिक नुकसान ला गुएरा राज्य, राजधानी काराकास और आसपास के क्षेत्रों में हुआ है। इजराइल ने भी अपनी आपदा राहत टीम भेजने की घोषणा की है, जिसमें विदेश मंत्रालय के अधिकारी, होम फ्रंट कमांड के बचावकर्मी और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

इमारतों की सुरक्षा के लिए ‘ट्रैफिक लाइट’ सिस्टम

काराकास प्रशासन क्षतिग्रस्त इमारतों की सुरक्षा जांच के लिए ‘ट्रैफिक लाइट’ प्रणाली का उपयोग कर रहा है। इस प्रणाली के तहत हरे निशान वाली इमारतें सुरक्षित मानी जा रही हैं, पीला निशान मध्यम क्षति को दर्शाता है, जबकि लाल निशान वाली इमारतों में प्रवेश पूरी तरह असुरक्षित माना गया है। कई इमारतों और इलाकों को जांच पूरी होने तक आम लोगों के लिए बंद रखा गया है।

बचाव अभियान में उम्मीद की किरण

मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान लगातार जारी है। इस दौरान एक नवजात शिशु और तीन दिनों तक मलबे में फंसी एक महिला को जीवित बाहर निकालने में सफलता मिली, जिससे बचाव दल और स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है। वहीं, नासा के उपग्रह रडार विश्लेषण के अनुसार मध्य और उत्तरी वेनेजुएला में लगभग 58,870 इमारतें क्षतिग्रस्त या पूरी तरह नष्ट हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.