मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र का वितरण

Chatra। मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत Chatra जिले के सभी प्रखंडों के बिजली उपभोक्ताओं के बीच रविवार को बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सरकार द्वारा घरेलू उपोभोक्ताओं के 200 यूनिट के माफी के साथ

मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र का वितरण
Advertisement

Chatra। मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत Chatra जिले के सभी प्रखंडों के बिजली उपभोक्ताओं के बीच रविवार को बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सरकार द्वारा घरेलू उपोभोक्ताओं के 200 यूनिट के माफी के साथ उनके 30.08.24 तक का बकाया भी माफ किया गया है। विभाग द्वारा उपोभोक्ताओं को जानकारी के लिए प्रमाणपत्र भी निर्गत किया जा रहा है। सभी प्रखंडों में एक साथ उर्जा मित्र एवं सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं क्षेत्र के लाइनमैन द्वारा प्रत्येक घरों में जा कर उनका बिल माफी का प्रमाण पत्र उपलब्ध किया जा रहा है।

अबतक 2760 उपोभोक्ताओं को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया है। इटखोरी में 500, पथलगड्डा में 250, गिद्धौर में 150, मयूरहंड में 150, चतरा में 300, हंटरगंज में 400, प्रतापपुर में 100, लावालौंग में 60, कुन्दा में 50, सिमरिया में 300, टंडवा में 300, कान्हाचट्टी में 200 उपभोक्ताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के आलोक में अगस्त माह तक का बकाया बिजली बिल माफ कर दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *