वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के यहां ईडी का छापा

Ranchi। ED ने आज (बुधवार) सुबह शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, रामेश्वर व अन्य के यहां दबिश दी है। ईडी की टीमें झारखंड की राजधानी रांची के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका गोड्डा समेत 32 ठिकानों पर कागजात खंगाल रही हैं। ईडी ने राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर

ईडी का छापा
Advertisement

Ranchi। ED ने आज (बुधवार) सुबह शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, रामेश्वर व अन्य के यहां दबिश दी है। ईडी की टीमें झारखंड की राजधानी रांची के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका गोड्डा समेत 32 ठिकानों पर कागजात खंगाल रही हैं। ईडी ने राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां भी छापा मारा है।

इसे भी पढ़ें : – नवजात बच्चों को बेचने के आरोप में चिकित्सक, नर्स, समेत छह गिरफ्तार

राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के बाहर जवानों को तैनात किया गया है। झारखंड के प्रमुख शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर सुबह साढ़े आठ बजे से यह कार्रवाई चल रही है। योगेंद्र तिवारी के रांची के हरमू हाउसिंग के पटेल चौक स्थित आवास, दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर स्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल, कुम्हार पाड़ा में में सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घरों पर कागजात खंगाले जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *