तमिलनाडु में दिखा तूफान मिचौंग का असर, बारिश शुरू

नई दिल्ली। मिचौंग तूफान के तमिलनाडु के तटों से टकराने के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को यह तूफान और उग्र होते हुए आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम

Advertisement

नई दिल्ली। मिचौंग तूफान के तमिलनाडु के तटों से टकराने के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को यह तूफान और उग्र होते हुए आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से टकराएगा। यहां 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार तमिलनाडु के चेन्नई सहित कई तटीय इलाकों में इस वक्त भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान मिचौंग आज सुबह 5:30 बजे पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर केंद्रित था। इसके कल दोपहर तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, तेज होने और नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच बापटला के करीब पार करने की संभावना है। इस चक्रवात के कारण ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है।

इस बीच तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और तटीय क्षेत्रों में धारा 144 लागू की गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में स्कूलों को भी बंद रखा गया है। चेन्नई में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *