विद्यार्थियों के साथ-साथ कुलपति भी सम्मानित, मंच पर छाया प्रो. चटर्जी का प्रभावशाली संबोधन

Ranchi : राजधानी राँची के खेलगांव स्थित हरिवंश ताना भगत स्टेडियम में ‘विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। Also Read : लालपुर जलजमाव से त्रस्त राँचीवासी, काली टॉवर बना तालाब इस कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया

विद्यार्थियों के साथ-साथ कुलपति भी सम्मानित, मंच पर छाया प्रो. चटर्जी का प्रभावशाली संबोधन

Ranchi : राजधानी राँची के खेलगांव स्थित हरिवंश ताना भगत स्टेडियम में ‘विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ का भव्य आयोजन किया गया।

Also Read : लालपुर जलजमाव से त्रस्त राँचीवासी, काली टॉवर बना तालाब

इस कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया द्वारा किया गया, जिसमें राज्यभर के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान:
सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इस मंच पर प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना था।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे प्रो. एस. चटर्जी:
समारोह में आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस. चटर्जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जिस पर देश का भविष्य टिका होता है, और हमारे छात्र-छात्राएं उस भविष्य के निर्माता हैं।

विद्यालय और शिक्षकों का अहम योगदान:
प्रो. चटर्जी ने यह भी कहा कि परिवार के बाद विद्यालय और शिक्षक ही छात्रों को संस्कार, अनुशासन और ज्ञान देते हैं, जो जीवन की दिशा तय करते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य की ओर सतत प्रयासरत रहने की सलाह दी।

कुलपति को भी किया गया सम्मानित:
कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह द्वारा आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. चटर्जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया।


WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.