धरगुल्ली में वज्रपात से किसान की मौत, पत्नी घायल

Barkatha : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के अंतर्गत गोरहर और बगोदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव धरगुल्ली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा घटा। खेत में काम कर रहे एक दंपति पर वज्रपात होने से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि

धरगुल्ली में वज्रपात से किसान की मौत, पत्नी घायल
Advertisement

Barkatha : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के अंतर्गत गोरहर और बगोदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव धरगुल्ली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा घटा। खेत में काम कर रहे एक दंपति पर वज्रपात होने से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Also Read : लारहो में पुलिया निर्माण कार्य पर विवाद, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी

मृतक की पहचान बालगोविंद प्रसाद (उम्र 42 वर्ष), पिता किशुन महतो, निवासी छोटी नगरी धरगुल्ली के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ जब अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। इसी दौरान जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

ग्रामीणों ने बताया कि तेज आवाज और चमक के साथ बिजली गिरते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को तत्काल खेत से बाहर निकाल कर पहले प्राथमिक उपचार के लिए बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन तब तक बालगोविंद की मृत्यु हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी की हालत गंभीर देख लोगों ने उन्हें बगोदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बालगोविंद मेहनती किसान थे और रोज़ की तरह अपनी पत्नी के साथ खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि अचानक मौसम का यह रूप उनकी जिंदगी को उजाड़ देगा।

ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा देने की मांग की है। साथ ही, मौसम विभाग से यह आग्रह किया जा रहा है कि ऐसे संभावित वज्रपात वाले मौसम के दौरान ग्रामीण इलाकों में चेतावनी प्रणाली को और सशक्त किया जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं से लोगों की जान बचाई जा सके।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.