चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी

New Delhi। दिल्ली के रंगपुरी गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव नजदीकी अस्पताल भिजवाए। मरने वालों की पहचान हीरालाल, 18 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय निशि, 10

चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी
Advertisement

New Delhi। दिल्ली के रंगपुरी गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव नजदीकी अस्पताल भिजवाए। मरने वालों की पहचान हीरालाल, 18 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय निशि, 10 वर्षीय नीरू और 8 वर्षीय निधि के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए चोटिल कैमरन ग्रीन

चारों बेटियां दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थीं और पत्नी की मौत के बाद हीरालाल अपनी बेटियों की हालत देखकर पूरी तरह से टूट चुका था। उसने बच्चियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जान दे दी। हीरालाल परिवार के साथ रंगपुरी गांव में किराये के मकान में रहता था। वह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के मसरख गांव का रहने वाला था। हीरालाल वसंत कुंज स्थित एक अस्पताल में कारपेंटर के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह हीरालाल के फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई। इस पर सड़क की दूसरी तरफ स्थित मकान में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर यह जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.