हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात लेबर रूम में अचानक आग लग गई। उस समय वार्ड में 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठी लपटों और धुएं से अफरा-तफरी मच गई। जांच में पता चला कि आग मरीज के

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग
Advertisement

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात लेबर रूम में अचानक आग लग गई। उस समय वार्ड में 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठी लपटों और धुएं से अफरा-तफरी मच गई। जांच में पता चला कि आग मरीज के परिजनों द्वारा मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती से लगी, जिसकी चिनगारी ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई और आग तेजी से फैल गई।

हालात बिगड़ते देख अस्पताल कर्मचारी तुरंत सक्रिय हुए और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई।

सूचना पाकर सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और आपातकालीन प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.