JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच CID का बड़ा एक्शन

Ranchi : JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद CID की टीम उन्हें अपने कार्यालय लेकर गई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से CID की पूछताछ शुरू, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सवाल

Ranchi : JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद CID की टीम उन्हें अपने कार्यालय लेकर गई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शाम को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

कई दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

एल. खियांग्ते से CID पहले ही कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी ने 28 जुलाई से शुरू हुई पूछताछ के दौरान उनसे मामले से जुड़े कई सवाल किए थे।

JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच आगे बढ़ने के बीच पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी को CID की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल CID की टीम उनसे पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

शाम में कोर्ट में पेशी की तैयारी

गिरफ्तारी के बाद एल. खियांग्ते को CID कार्यालय ले जाया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें शाम में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की जानकारी सामने आई है।

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच CID कर रही है और इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष से पहले भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.