- वैज्ञानिक, प्रशासनिक दक्षता और मंदिर जीर्णोद्धार में योगदान को किया याद
मुकेश रंजन
Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के पूर्व सचिव डॉ. अखिलेश कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रशासनिक दक्षता, मानवीय संवेदनाओं तथा मंदिर के जीर्णोद्धार में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वेटरनरी संकाय के पूर्व डीन सह मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. एके श्रीवास्तव, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. डीएन सिंह, डीन डॉ. आलोक कुमार पांडेय, वानिकी संकाय के डीन डॉ. कौशल कुमार, मुख्य पुजारी आचार्य सुनील कुमार पांडेय, अभियंता प्रभात कुमार, भारती कुमारी, संगीता सिंह और सूरज मिश्र ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। सभा में स्व. डॉ. सिंह के परिजन, पड़ोसी, विश्वविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी तथा मंदिर से जुड़े श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



