गेम जोन हादसा: 9 बच्चे समेत 24 लोगों की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Rajkot। राजकोट शहर के कालावड रोड पर टीआरपी गेमजोन में भीषण आग लगने से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। इसमें 9 बच्चे शामिल हैं। गेम जोन में अभी और कई लोगों के

गेम जोन हादसा: 9 बच्चे समेत 24 लोगों की मौत
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Rajkot। राजकोट शहर के कालावड रोड पर टीआरपी गेमजोन में भीषण आग लगने से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। इसमें 9 बच्चे शामिल हैं। गेम जोन में अभी और कई लोगों के फंसे होने का अनुमान है। पांच वर्ष पूर्व सूरत में तक्षशिला आग हादसे से यह बड़ा हादसा है। घटनास्थल पर कलेक्टर आनंद पटेल और पुलिस आयुक्त राजू भार्गव मौजूद हैं। अभी तक 24 शव हॉस्पिटल पहुंचाए गए हैं। पुलिस ने मामले में गेम जोन के संचालक, मैनेजर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी के अनुसार, सयाजी के पीछे टीआरपी मॉल के अंदर शनिवार शाम आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना कर दी गई। अंदर तेजी से जलने वाली वस्तुओं के होने की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 5 किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार उठता दिख रहा था। आग में कई लोगों के फंसे होने की जानकारी पर मौके पर एम्बुलेंस भी तैनात की गई। आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर कॉल घोषित किया गया। 15 से अधिक बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफलता मिली है, लेकिन टीन के शेड होने की वजह से फायर ब्रिगेड के जवानों को अंदर जाने में मुश्किल हो रही थी। देर शाम एक के बाद एक शव निकलते चले गए। 24 शवों को मलबे से निकाला जा चुका है। जबकि अभी कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

प्रधानमंत्री ने दुख जताया

घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।

बगैर एनओसी चल रहा था गेम जोन

दूसरी ओर राजकोट टीआरपी गेमजोन में भीषण आग के पीछे कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। राजकोट जैसे बड़े शहर में लंबे समय से चल रहे गेम जोन में फायर एनओसी नहीं होने की जानकारी सामने आई है। राजकोट महानगर पालिका के स्थायी समिति के अध्यक्ष जयमीन ठाकर ने इस बात को स्वीकार भी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और महानगर पालिका दोषियों को कतई नहीं छोड़ेगी। महापौर ने कहा कि जवाबदेह लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे लेकर सरकार पर प्रहार किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.