Ranchi : राजधानी रांची में बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला Sukhdev Nagar थाना क्षेत्र का है, जहां पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन से 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ट्यूशन के लिए निकली थी छात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, अलीना कक्षा 8 की छात्रा है। वह 9 जून की शाम करीब 5 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिजनों ने की खोजबीन
छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
छात्रा के पिता Imroz ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और छात्रा की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक छात्रा के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई थी और पुलिस की तलाश जारी थी।


