जनसंख्या घटने पर सरकार देगी चाइल्ड केयर सब्सिडी

Beijing : चीन में लगातार घटती जनसंख्या को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकार ने सोमवार को एक नई पहल की घोषणा की है। अब माता-पिता को छोटे बच्चों की देखभाल के लिए प्रति वर्ष नकद सब्सिडी दी जाएगी। यह नीति खासतौर से उन परिवारों

जनसंख्या घटने पर सरकार देगी चाइल्ड केयर सब्सिडी
Advertisement

Beijing : चीन में लगातार घटती जनसंख्या को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकार ने सोमवार को एक नई पहल की घोषणा की है। अब माता-पिता को छोटे बच्चों की देखभाल के लिए प्रति वर्ष नकद सब्सिडी दी जाएगी। यह नीति खासतौर से उन परिवारों के लिए बनाई गई है जो तीन साल से कम उम्र के बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

देवघर में कांवरियों से भरी बस हादसे का शिकार, 18 की मौत

सरकार ने घोषणा की है कि तीन वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे के लिए परिवार को प्रति वर्ष 3,600 युआन यानी लगभग 502 अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सब्सिडी जब तक बच्चा तीन साल का नहीं हो जाता, तब तक हर साल मिलेगी। अगर बच्चा पहले से पैदा हो चुका है, लेकिन अभी भी तीन साल से छोटा है, तो भी माता-पिता को पात्र महीनों के अनुसार अनुपातिक रूप से लाभ मिलेगा।

यह राष्ट्रव्यापी चाइल्ड केयर सब्सिडी योजना 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इससे न केवल बच्चों की देखभाल करने वाले परिवारों का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि सरकार को उम्मीद है कि इससे देश में जन्मदर भी बढ़ेगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है। आयोग के अनुसार, इस नई नीति से हर साल करीब दो करोड़ परिवारों को फायदा मिलने की संभावना है। चीन के सभी प्रांतीय और स्थानीय निकाय इस योजना के क्रियान्वयन की तैयारी में जुटे हुए हैं। अनुमान है कि अगस्त के अंत तक देशभर में इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों के मुताबिक चीन की जनसंख्या में पिछले तीन वर्षों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यदि यह गिरावट जारी रही, तो मौजूदा 1.4 अरब जनसंख्या घटकर वर्ष 2100 तक केवल 80 करोड़ रह सकती है।

गौरतलब है कि 2016 में चीन ने तीन दशक पुरानी ‘एक बच्चा नीति’ को खत्म किया था, लेकिन इसके बावजूद जन्मदर में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। इसके पीछे प्रमुख वजह मानी जा रही है—विवाह दरों में गिरावट, बच्चों के पालन-पोषण का बढ़ता खर्च और युवा दंपतियों की करियर को लेकर चिंताएं।

सरकार की यह नई पहल इस चुनौती से निपटने की दिशा में एक मजबूत प्रयास मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *