रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की हार्ड लैंडिंग, पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। घटना रात करीब साढ़े

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की हार्ड लैंडिंग, पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। घटना रात करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है।

हार्ड लैंडिंग के दौरान अचानक तेज झटका लगने से विमान में सवार लगभग 70 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को नियंत्रित किया और सुरक्षित तरीके से लैंडिंग के बाद उसे एप्रन तक पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई।

घटना के बाद तकनीकी जांच में विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया। इंजीनियरों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार विमान उड़ान के योग्य नहीं था, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उसे ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया।

रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से छू गया था, जिससे यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन एहतियातन विमान को सेवा से हटा दिया गया है।

इस घटना के चलते रांची से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की अगली उड़ान को रद्द कर दिया गया। इससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रीशेड्यूल कराई, जबकि कुछ को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.