स्वास्थ्य मंत्री ने की अदाणी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi: अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड के सीएसआर विंग अदाणी फाउंडेशन को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोड्डा में टीबी मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह

स्वास्थ्य मंत्री ने की अदाणी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi: अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड के सीएसआर विंग अदाणी फाउंडेशन को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोड्डा में टीबी मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह कार्यक्रम रांची में आयोजित हुआ जहां अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड के स्टेट कॉर्पोरेट अफेयर्स हेड संजीव शेखर और अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी संतोष सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

गौरतलब है कि अदाणी पावर ने प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत गोड्डा के 353 टीबी मरीजों को गोद लिया था। सभी मरीजों को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नियमित पौष्टिक आहार पैकेट उपलब्ध कराया गया जिससे टीबी मरीजों की रिकवरी दर शानदार रही। अदाणी फाउंडेशन के कार्यों को सराहते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कार्य की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से समाज के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समुदाय के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.