एचईसी कर्मचारियों को 31 माह से वेतन नहीं, प्रबंधन पर सवाल उठे

Ranchi : हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) के कर्मचारी और मजदूर लंबे समय से वेतन न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि मजदूरों को 28 माह और अधिकारियों को 31 माह से वेतन नहीं मिला

एचईसी कर्मचारियों को 31 माह से वेतन नहीं, प्रबंधन पर सवाल उठे

Ranchi : हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) के कर्मचारी और मजदूर लंबे समय से वेतन न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि मजदूरों को 28 माह और अधिकारियों को 31 माह से वेतन नहीं मिला है।

संघ ने आरोप लगाया है कि जबकि कर्मचारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, वहीं प्रबंधन निदेशकों की सुविधाओं पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है। कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने और इलाज कराने का संकट है, लेकिन प्रबंधन नए निजी वाहन, लिफ्ट, मिनरल वाटर, बड़े टीवी और आलीशान कार्यालय जैसी सुविधाओं का प्रस्ताव ला रहा है।

मजदूर क्वार्टरों की हालत भी बेहद खराब है। बरसात के दौरान घरों में पानी भर जाता है, दीवारों में करंट की समस्या है, लेकिन मरम्मत नहीं हो रही। कार्यस्थलों पर पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से महिला कर्मियों को विशेष परेशानी हो रही है।

संघ ने केंद्र सरकार से तत्काल वेतन भुगतान और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग की है। मजदूर चेतावनी देते हैं कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.