लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू युवा विरोधी हेमंत सरकार: अमर बाउरी

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। बाउरी ने कहा कि युवा विरोधी सरकार सदन में युवाओं के सवाल पूछने से भी मना कर रही। उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों युवा बेरोजगार, पारा शिक्षक, अनुबंध कर्मी,

Advertisement

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। बाउरी ने कहा कि युवा विरोधी सरकार सदन में युवाओं के सवाल पूछने से भी मना कर रही।

उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों युवा बेरोजगार, पारा शिक्षक, अनुबंध कर्मी, संविदा कर्मी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे। भाजपा ने युवाओं, बेरोजगारों की भावनाओं को समझते हुए उनके सवालों को सदन में गंभीरता से उठाने का निश्चय किया था। आज पार्टी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जेपी पटेल, विधायक भानु प्रताप शाही ने इस संबंध में सदन के भीतर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया था, जिसे शून्यकाल के पहले पढ़ने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि यह युवा विरोधी सरकार इससे भागते दिखी तथा एक कदम बढ़कर लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गई। आज सदन से विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा विधायक बिरंची नारायण, जेपी पटेल, भानु प्रताप शाही का निलंबन लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में हेमंत सरकार राज्य के युवाशक्ति को कुचलना, अपमानित करना चाहती है। युवा अब अंगड़ाई ले चुका है। आने वाले चुनाव में युवा शक्ति हेमंत सरकार को करारा जवाब देगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *