हेमंत सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में शामिल होने का न्योता

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 19 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी

हेमंत सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में शामिल होने का न्योता
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 19 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, दर्शकों की सुविधाएं, स्वच्छता और अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *