राज्य में इको- टूरिज्म को दिया जा रहा है बढ़ावा : हेमन्त सोरेन

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की दिशा में शनिवार को एक और सौगात राज्य वासियों को दी। उन्होंने दुमका जिला अंतर्गत मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में नवनिर्मित

राज्य में इको- टूरिज्म को दिया जा रहा है बढ़ावा : हेमन्त सोरेन
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की दिशा में शनिवार को एक और सौगात राज्य वासियों को दी। उन्होंने दुमका जिला अंतर्गत मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में नवनिर्मित इको फ्रेंडली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों के ब्यूटीफिकेशन के साथ पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को झारखंड के प्रति आकर्षित कर सकें।

राज्य में पर्यटन के साथ पर्यावरण का विशेष ख्याल रखने हेतु इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां इको फ्रेंडली रिजॉर्ट बनाया गया है। वहीं, इको फ्रेंडली रिजॉर्ट के उद्घाटन समारोह में सांसद नलिन सोरेन, विधायक बसंत सोरेन विधायक लुईस मरांडी, दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा और पूर्व मंत्री बादल मौजूद थे।

क्या है खासियतें
विदित हो कि मसानजोर बांध परिसर में बने इको फ्रेंडली रिसॉर्ट में 25 कॉटेज हैं, जिनमें 10 प्रीमियम और 15 डीलक्स शामिल हैं। यह एसपीएफ लकड़ी से निर्मित है, जो टिकाऊ होने के साथ कॉटेज को काफी आकर्षक लुक देता है। यहां कैफेटेरिया के साथ जिम और पार्किंग की व्यवस्था है। पर्यटक यहां स्पीड बोटिंग का भी पूरा लुत्फ उठा सकेंगे। इको रिसॉर्ट के निर्माण से मसानजोर डैम को एक पर्यटक स्थल के रूप में जहां विशेष पहचान और बढ़ावा मिलेगा। वहीं, पर्यटकों को भी काफी सुविधा एवं सहूलियत होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *