एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा का समापन

Ranchi। रांची स्थित एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा सोमवार, 30 सितंबर 2024 को संपन्न हुआ। पखवाड़े भर चलने वाले इस आयोजन में हस्तलेखन, अनुच्छेद लेखन, नारे और निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का समापन एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी

NTPC माइनिंग लिमिटेड मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा का समापन
Advertisement

Ranchi। रांची स्थित एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा सोमवार, 30 सितंबर 2024 को संपन्न हुआ। पखवाड़े भर चलने वाले इस आयोजन में हस्तलेखन, अनुच्छेद लेखन, नारे और निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का समापन एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) अनिमेष जैन द्वारा हिंदी पत्रिका जोहार के लोकार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सीएंडएम) नवीन जैन, महाप्रबंधक (इंफ्रा) ए.पी. श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (सीएंडएम) एस. पांडे और वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री जैन ने राजभाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी पत्रिका प्रकाशित करने की पहल की सराहना की। राजभाषा अनुभाग द्वारा प्रकाशित यह पत्रिका कर्मचारियों को हिंदी के उपयोग में योगदान देने और उसका समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की साहित्यिक और कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.